छत्तीसगढ़
लड़की का मिला कंकाल, दो माह पहले हुआ था अपहरण, पांच युवकों ने वारदात को दिया था अंजाम….

कोरबा। जिले के ग्राम लेपरा से दो माह पूर्व किडनैप हुई युवती का कंकाल मिला है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, युवती सिलाई सीखने सहेली के साथ कोरबा के लिए निकली थी, उसके बाद घर नहीं पहुंची। आरोपियों ने युवती का अपहरण कर परिवार वाले को फोन कर 15 लाख की फिरौती मांगी थी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत परिजनों ने बांगों थाने में की थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।



