वंदे भारत एक्सप्रेस आज से यात्रियों कीपहले दिन

बिलासपुर। बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार से यात्रियों की हो गई है। नियमित ट्रेन बनकर सुबह 6:45 बजे जोनल स्टेशन से रवाना हुई। इसमें बिलासपुर से 290 यात्रियों का रिजर्वेशन था। वहीं रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव व गोंदिया से भी यात्री चढ़े। पहले दिन 433 यात्रियों ने इस ट्रेन में सफर किया। शनिवार छोड़कर यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी।

सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। पहले दिन यह ट्रेन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन बनकर नागपुर से रवाना होकर बिलासपुर स्टेशन पहुंची। पर आम यात्रियों की यात्रा के लिए सोमवार से इस ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ है। पहला दिन होने के कारण बिलासपुर रेल मंडल से भी अधिकारी स्टेशन पहुंचे और इस ट्रेन में नागपुर तक यात्रा की। इतना ही नहीं यात्रियों में भी इस ट्रेन में सफर करने का उत्साह दिख रहा था।

वैसे तो अधिकांश यात्री काम के सिलसिले में गए थे। लेकिन कई यात्री ऐसे भी थे, जिन्होंने इस ट्रेन में सफर का मजा उठाना चाह रहे थे। इसके लिए उन्होंने खास तौर पर रिजर्वेशन कराया था। ये यात्री नागपुर से वापस बिलासपुर आने के लिए भी रिजर्वेशन कराए थे। इसके अलावा आइआरसीटीसी की टीम भी मौजूद थी। दरअसल इस ट्रेन में खानपान की कमान आइआरसीटीसी को ही सौंपी गई है। पहला दिन होने के कारण खानपान को लेकर किसी तरह दिक्कत या शिकायत न आए, इसलिए उनकी टीम फीडबैक भी लेती रही है। इस दौरान उन्हें चाय, बिस्किट के अलावा नाश्ता भी दिया गया है। यूनिफार्म में मौजूद वेंडर जब यात्रियों के पास पहुंचे तो उन्हें फ्लाइट में यात्रा करने का अहसास हुआ।

इन टीटीई की लगी ड्यूटी

naidunia

ट्रेन में तीन भाषाओं में सूचना डिसप्ले

naidunia

इस ट्रेन के प्रत्येक कोच में एक 32 इंच की स्क्रीन लगी है। जिसमें यात्रियों को अगला स्टेशन कौन सा है यह जानकारी तीन भाषा हिंदी, अंग्रेजी व छत्तीसगढ़ी में दी गई है। इस सुविधा से यात्री सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। अब तक कौन सा स्टेशन आने वाला है यह जानने के लिए बाहर निहारना पड़ता था या फिर ट्रेन व सहयोगी यात्रियों से पूछताछ करते थे। लेकिन अब इस तर की झंझट नहीं रहेगी।

Related Articles

Back to top button