जब सड़क किनारे मूंगफली बेचने लगा यह मशहूर कॉमेडियन?

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर फैंस को एंटरटेन करने का वे कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। मगर अब सुनील ग्रोवर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख यूजर्स दंग रह गए हैं। दरअसल, सुनील ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे सड़क किनारे मूंगफली बेच रहे हैं।
इतना बड़ा स्टार और रोड किनारे मूंगफली बेच रहा है? बता दे, कॉमेडियन के दिन अच्छे ही चल रहे हैं। ये सब तो सुनील ग्रोवर का अपने फैंस को एंटरटेन करने का तरीका है। जिसकी खातिर वे मूंगफली बेचने वाला भी बन गए। सुनील ग्रोवर ने मूंगफली बेचते हुए वीडियो शेयर कर लिखा- खाओ खाओ खाओ। ये वीडियो पोस्ट होते ही वायरल होने लगा है। कॉमेडियन के इस वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सोचो कि मूंगफली लेने जाओ और वहां द सुनील ग्रोवर मिल जाएं। कई लोग इस मूंगफली की दुकान का पता भी मांगते दिखे। यूजर्स ने सुनील ग्रोवर के डाउन टू अर्थ नेचर की तारीफ की है। उन्हें रियल स्टार भी बताया है। एक शख्स ने सुनील को रोस्ट करते हुए लिखा- कपिल शर्मा का शो छोड़ने के बाद ऐसी हालत। दूसरा यूजर लिखता है- खाएंगे सुनील जी पहले अच्छी तरह से भूनने तो लो मूंगफली को।



