BSNL का पूरे साल भर का प्लान 797 रुपये में, डेली 2GB और अनलिमिटिड कॉलिंग 365 दिनों तक,जानें क्या है Airtel और Jio का ऑफर

सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी आज भी अपने किफायती प्रीपेड प्लान के लिए लोकप्रिय है। जी हां जिस बजट में अन्य टेलीकॉम कंपनियां 3 महीने की वैधता देती हैं तो वहीं बीएसएनएल उसी बजट में 1 साल की वैधता के साथ प्रीपेड प्लान प्रदान कर रही है। आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन यही सच है। BSNL का 797 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अपने फायदों से Jio और Airtel को कड़ी टक्कर देता है। आइए जानते हैं कि बीएसएनएल ऐसे कैसे फायदे दे रहा है।

बीएसएनएल (BSNL) के 797 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा की सुविधा दी जाती है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है। आपको बता दें कि यह एक माइग्रेशन पैक है जो कि आपको किसी दूसरे नेटवर्क प्रोवाइडर से बीएसएनएल में स्विच होने पर मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग दी जाती है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद डाटा की स्पीड 80kbps तक गिर जाती है। इस प्लान में रोजाना 100SMS दिए जाते हैं। अब जरूरी बात यह है कि इस प्लान में सभी फ्रीबीज का लाभ सिर्फ 60 दिनों के लिए ही मिलता है।

 

एयरटेल (Airtel) के 797 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में 90 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग के लिए यह अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता है। एसएमएस के लिए इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में Apollo 24।7Circle, फ्री Hellotunes, Wynk Music फ्री और FASTag रिचार्ज पर 100 रुपये कैशबैक मिलता है।

 

जियो (Jio) एक 783 रुपये  वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता दी जाती है। डाटा की बात करें तो इस प्लान में हर दिन 1.तGB डाटा मिलता है जो कि कुल मिलाकर 126GB डाटा बैठता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है, जिसमें लोकल और एसटीडी कॉल्स शामिल हैं। इस प्लान में डेली 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इसमें 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button