FEATURED

रोटरी क्लब जगदलपुर की अनूठी पहल – हमारी दीवाली, उनकी दीवाली

जगदलपुर– दीपों के इस त्यौहार को और भी अर्थपूर्ण बनाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब जगदलपुर ने एक प्रेरणादायक कदम उठाया। क्लब के सभी सदस्य स्थानीय बाजार पहुँचे और वहीं से अपनी दीपावली की खरीदी की — किसी ने दिये, किसी ने बताशे, तो किसी ने घर की सजावट का सामान खरीदा।

इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य था — “शहरवासियों तक यह संदेश पहुँचना कि खरीदारी उन्हीं से करें, जिनकी दिवाली इस खरीदारी पर निर्भर है।”

हमारी दीवाली से ही उनकी दीवाली रोशन होती है।

इस सामाजिक पहल में अध्यक्ष रो. राहुल जैन,अर्चना जैन, सचिव अमरदीप सोढ़ी, कार्यक्रम चेयरमैन अशोक लुंकड़ , नितेश चौहान, सुनील जैन, संदीप पारेख, नवीन भवसार, सुमन भवसार, कमल सेठी, निखिल दिवान, मनोज थॉमस, अविनाश जैन, कुलजीत सिंह, अंकित नारायण, चंद्रेश छाजेड़, कमलेश गोलछा , अमित जैन, सप्तगिरी मद्दी , एपारी विश्वनाथ, सनी बजाज, किशोर पारख , सौरभ अरोरा, विवेक जैन, सनी लुंकड़ सहित अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी करी .

रोटरी क्लब जगदलपुर की यह पहल न केवल स्थानीय व्यापारियों के चेहरों पर मुस्कान लाई, बल्कि समाज को “स्थानीय को अपनाओ” का सुंदर संदेश भी दिया।

यह जानकारी रोटरी क्लब जगदलपुर के मीडिया प्रभारी चेयरमैन संग्राम सिंह राणा से प्राप्त हुई.

Related Articles

Back to top button