FEATURED

बीरिंगपाल में मनरेगा बचाओ संग्राम पर बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रम को लेकर कार्ययोजना पर हुई चर्चा 

जगदलपुर नवीन श्रीवास्तव।आज नगरनार ब्लॉक घाटपदमूर मंडल के बीरिंगपाल में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नगरनार ब्लॉक कांग्रेस की अगुवाई में महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई इस बैठक में समस्त मंडल अध्यक्षगण शामिल हुए जिसमें मंडल कमेटी के संगठन विस्तार हेतु एवं मनरेगा बचाओ जनजागरूकता अभियान आगामी कार्यक्रम को लेकर कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।*

 

*शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा भाजपा सरकार की मंशा साफ है कि यह सरकार मजदूर विरोधी है किसान विरोधी है अब मनरेगा याेजना में अकुशल श्रमिकाें काे राेजगार की काेई गारंटी नहीं हाेगी। भाजपा सरकार ने मनरेगा का नाम विकसित भारत गारंटी फाॅर राेजगार करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रविंद्र नाथ टैगाेर जैसी महान विभूतियाें काे अपमानित करने का कार्य किया है।इस योजना में किए गए बदलाव के पीछे योजना की कानूनी गारंटी और महत्व को कमजोर करना है मोदी सरकार द्वारा मनरेगा को खत्म करना सिर्फ एक योजना को खत्म करना नहीं, बल्कि गरीब, मजदूर, किसान से उसका संवैधानिक हक छीनने का सुनियोजित षड्यंत्र है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा बचाओ जनजागरूकता अभियान चलाएगी।*

 

*इस बैठक में मुख्य रूप से नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया,दयाराम कश्यप,भोजराज नाग,धरम दास, नाग, हस्ता कश्यप,ललित रावत,संदीप कश्यप,त्रिनाथ बेलसरिया, तनुज भट्टी, सुनील साहू,सुरेन्द्र कश्यप,लक्ष्मी कश्यप,भालुराम, राजेश,कश्यप,लक्ष्मीनारायण नाग, रमेश ठाकूर, दिनेश मौर्य, रतना नाग,भय कश्यप, रुक्मिणी कश्यप,सोनू राम ,सुदेन बघेल,गनेश,हरिराम बघेल,बदरू,बालेस्वर गौतम सहित सैकड़ों ग्रामीणजन आदि मौजूद रहे।*

Related Articles

Back to top button