रायपुर मे इतवार 6 नवंबर को जुलूसे गौसिया

रायपुर । छत्तीसगढ़ गौसूल आजम कमेटी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार हजरत शेख मोहिद्दीन अब्दुल कादिर जिलानी गौस पाक के माह ग्यारहवी शरीफ के संबंध में गौसुल आजम कांफ्रेंस आज 5 नवम्बर 2022 रात 9 बजे सीरत मैदान बैजनाथपारा में होगी जिसने मुकरर हजरत अल्लामा से शाह मो. हसन अशरफ अशरफीउल जीलानी साहब किछौछा शरीफ और हजरत अल्लामा मौलाना मो. सादिक रिजवी मुम्बई का खिताब होगा, और कल 6 नवम्बर को दोपहर 3 बजे जुलूसे गौसिया महबूबिया चौक बैनाथपारा से प्रारंभ होगा जिसको कयादत हजरत अल्लामा शाह मो. हसन अशरफ अशरफीउल जीलानी साहब किछौछा शरीफ करेंगे जो शहर का गश्त करता हुआ सीरत मैदान वैजनाथपारा में समाप्त होगा जहां परचम कुशाई. मगरिब की नमाज व आम लंगर होगा। इस संबंध में शहर की विभिन्न मोहल्लों की कमेटियो से गौसुल आजम कमेटी द्वारा सम्पर्क किया जा रहा है, ताकि वक्त पर जुलूस निकाला जा सके
इस मौके पर कमेटी द्वारा गौसुल आजम अवार्ड पांच हजार रू. किसी आलिमे दीन को दिया जाएगा एवं मोफक्किरे इस्लाम एवार्ड शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाएगा। इस मौके पर गौस पाक की जीवनी पर निबंध प्रतियोगिता रखी गई है जिसमें स्कूल के छात्र छात्राएं भाग ले रहे है जिसमें प्रथम पुरूस्कार 3100/- द्वितीय पुरूस्कार 2100/- एवं तृतीय पुरूस्कार 1100/- दिया जाएगा।
बैठक में मौलाना एहतेशाम अली फारूकी, मो. फुरकान, हसरत खान, नदीम मेमन, मुल्ला शहाबुद्दीन, मुजाहिद अली फारूकी, डॉ. एस. ए. रहमान, बदरुद्दीन खोखर इकबाल शरीफ, मौलाना अ रज्जाक, हाफिज जहीरूद्दीन, कारी मो. इमरान अशरफी, सलीम अहमद कुरैशी, रमीज अशरफ, रफीक रंगराज, मो. नासिर, अ. कादिर ने आवास से दोनों प्रोग्राम मे शिर्कत करने की गुजारिश की है।



