विधायक कुलदीप जुनेजा एवं पार्षद कामरान अंसारी ने किया भूमि पूजन लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 34 के अंतर्गत समस्त वार्ड की रोड हेतु डामरीकरण कार्य स्वीकृत

रायपुर। लालबहादुर शास्त्री वार्ड के अंतर्गत आनंद नगर छेत्र में लोगो के आवागमन सुगम बनाने हेतु डामरीकरण कार्य की स्वीकृति एवं कार्य प्रारंभ किया गया ,इस अवसर पर वार्ड वासियों के साथ स्थानीय पार्षद श्री कामरान अंसारी एवं स्थानीय विधायक श्री कुलदीप जुनेजा जी ने विधिवत तरीके से भूमि पूजन कार्य संपन्न किया ।
पार्षद कामरान अंसारी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लालबहादुर शास्त्री वार्ड के अंतर्गत समस्त सड़क के लिए डामरीकरण के लिए दी गई स्वीकृति से प्रत्येक व्यक्ति के लिए सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाती है ।
पार्षद अंसारी जी ने बताया कि वार्ड के समस्त छेत्र जैसे आनंद नगर, राजा तालाब , नई बस्ती, शिव मंदिर छेत्र, मोलीपारा छेत्र , आनंद विहार , विनायक एनक्लेव , तालाब के नीचे रोड, जैसे समस्त छेत्र में डामरीकरण कार्य होना है , जिसे वार्ड के विकास में गति आएगी , इस अवसर पर छेत्र के
सुशील दुबे जी, डॉ.राजेश त्रिवेदी जी, प्रवीण चंद्राकर जी, घनश्याम शर्मा जी, सौरभ शुक्ला जी, अशोक जैन जी, शेख राजा जी, एस.के.शुक्ला जी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button