जगदलपुर। जगदलपुर प्रवास पर आए छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से कांग्रेसी नेताओं ने मुलाकात की। छत्तीसगढ़ प्रभारी नेताओं से मुलाकात कर कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी ले रहें हैं। शुक्रवार को कांग्रेस भवन में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात किया जिसके बाद आज दंतेवाड़ा रवाना हो गए। देर शाम तक पु:न लौटकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button