ग्राम पंचायत सुकुलबाय में सर्व समाज के लिए बनेगा भवन ग्रामीणों की मांग पर संसदीय सचिव ने तीन लाख देने की घोषणा की

महासमुंद। ग्राम पंचायत सुकुलबाय में सर्व समाज के लिए भवन का निर्माण कराया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से ग्रामवासियों ने मुलाकात कर भवन निर्माण की ओर ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर तीन लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया।
आज बुधवार को खोरबाहरा ध्रुव, तुकाराम दीवान, योगेश दीवान, अर्जुन बरिहा, दुलारू विश्वकर्मा, तेजराम दीवान, जनकराम दीवान, तिहारू ध्रुव, अमर सिंह ध्रुव, कुलेश्वर साहू, जानसिंग यादव, धनीराम बरिहा, दशरथ पटेल, लेखराम ध्रुव, अमरनाथ यादव आदि संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक सर्व समाज के लिए भवन की आवश्यकता है। भवन के अभाव में विभिन्न आयोजनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने भवन निर्माण के लिए राशि की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने सर्व समाज के भवन निर्माण के लिए तीन लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का धन्यवाद ज्ञापित किया।



