मायके में थी पत्नी, नाराज पति ने ससुराल पहुंचकर कर दी हत्या

दंतेवाड़ा. जिले के मांझीपदर मुरियापारा में घरेलू हिंसा से जुड़ा मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को ही मौत के घाट उतार दिया. दरअसल आरोपी पति, पत्नी के बीते 15 दिनों से मायके में होने से इतना नाराज हुआ कि ससुराल में ही अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

 

दंतेवाड़ा टीआई अमित पटले ने बताया कि आरोपी पति मनीराम भास्कर नारायणपुर कुशलामा निवासी है. आरोपी अपनी पत्नी मंजू भास्कर को लेने अपने ससुराल मांझीपदर मुरियापारा आया हुआ था. उनकी पत्नी मंजू बीते 15 दिनों से मायके में थी और वह ससुराल नहीं जा रही थी. इस बात से पति नाराज था. उन्होंने अपनी पत्नी को ससुराल जाने के लिए कहा पर वह नहीं मानी तो धारदार हथियार से गला रेतकर मौके से फरार हो गया.

इधर घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी और दंतेवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. इसके बाद आरोपी को उसके बहन के घर से जवानों ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया.

Related Articles

Back to top button