स्वामी आत्मानंद जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता की तैयारी


 

जगदलपुर । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक क्षेत्रों में समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इसी कड़ी में जिला स्तरीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन जगदलपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल विवेकानंद में आयोजित किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता के लिए सभी विद्यालय अपनी ओर से सांस्कृतिक विधाओं के लिए तैयारी कर अपनी प्रस्तुति देने को उत्सुक हैं।

इस कड़ी में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल अपनी तैयारी कर इस प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के 40 विद्यार्थी उप प्राचार्य इरम रहीम ,श्री देवी सिंह, स्नेहा श्रीवास्तव सोनी, अर्पणा सिंह, मोहनीष पांडे, प्रीति प्रकाश साइमन, सोनाक्षी मजूमदार लता जोशीऔर तनय घोष के मार्गदर्शन में यहां से रवाना हो चुका है।

संस्था से जगदलपुर आने जाने के लिए स्थानीय स्तर पर यात्रा की व्यवस्था जन सहयोग के माध्यम से सीआरपीएफ 241 बस्तर बटालियन सेड़वा सहयोग कर रहा है । यात्रा के व्यवस्था की जिम्मेदारी इन्होंने अपने कंधे पर ली है। यह हमारे संस्था के लिए गर्व और सम्मान की बात है।

इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों के साथ साथ पालकों शिक्षक शिक्षिकाओं में उत्साह देखा जा रहा है।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद 17 से 19 अक्टूबर तक संभाग स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए जो 27 से 28 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित होनी है उसमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Back to top button