पीएम मोदी का हिमाचल दौरा, देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। पीएम मोदी ने ऊना में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन है। इस मौके पर सीएम जयराम ठाकुर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। ट्रेन ऊना रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। बता दें, हिमाचल प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पीएम मोदी बीते दिनों भी हिमाचल आए थे। पीएम मोदी आज ऊना और चंदा में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान 8000 करोड़ रुपए से अधिक प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी ऊना में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) राष्ट्र को समर्पित करेंगे और एक बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखेंगे।

देश की चार वंदे भारत एक्सप्रेस

1. नई दिल्ली से वाराणसी

2. नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा

3. गांधीनगर और मुंबई

4. ऊना से नई दिल्ली

Image

Image

Related Articles

Back to top button