उज्जयिनी बनेगी ऐतिहासिक क्षण की साक्षी, भव्य महाकाल लोक के लोकार्पण का सौभाग्य : मोदी

उज्जैन, मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित भव्य श्री महाकाल लोक के आज शाम लोकार्पण के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें भव्य और दिव्य महाकाल लोक के लोकार्पण का सौभाग्य प्राप्त होगा।
श्री मोदी ने आज सुबह अपने ट्वीट में कहा, ‘आस्था-अध्यात्म की पावन नगरी उज्जैन एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रही है। आज शाम यहां भव्य और दिव्य श्री महाकाल लोक को राष्ट्र को समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। हर-हर महादेव!’
श्री मोदी आज शाम यहां नवनिर्मित महाकाल कॉरिडोर ‘श्री महाकाल लोक’ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। मंदिर परिसर के आसपास कई एकड़ के क्षेत्र में इस पूरे कॉरिडोर को बनाया गया है। इस श्री महाकाल लोक में भगवान शिव से जुड़ी सभी लीलाओं को प्रदर्शित किया गया है।

Related Articles

Back to top button