रायपुर: जश्न ए ईद मिलाद उन नबी के मौके पर बच्चों का नतिया मुशायरा 15 अक्टूबर को

रायपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर सीरतुन्नबी कमेटी की जानिब से बतारिख 15-10-2022 बरोज़ सनिचर सुबह 10 बजे शहीद स्मारक भवन में बच्चों का नातिया प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है ।
आपसे गुज़ारिश है जो बच्चे नातिया प्रोग्राम में हिस्सा लेना चाहते है वो एक कागज में अपना नाम ,वालिद का नाम , कक्षा , उम्र , पता ,मो. नं., स्कूल का नाम लिखकर बतारिख 12/10/2022 रात 8 बजे तक कार्यालय सीरत कमेटी मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन बैजनाथपारा , रायपुर में जमा कर सकते है । या इस मो. नं. 9329484354 पर व्हाट्सएप्प करने की मेहरबानी करेगे ।



