गहलोत, पूनियां, वसुंधरा सहित कई नेताओं ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने आज विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर श्री गहलोत ने सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि विजयादशमी का पर्व बुरी शक्ति के विनाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें सदैव स्मरण कराता है कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है।
उन्होंने कहा कि समाज में फैली क्रोध, असत्य, ईर्ष्या एवं आलस्य जैसी आंतरिक बुराई को खत्म करना ही आत्म विजय है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों काआह्वान किया कि वे श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर व भीतर की बुराइयों को त्यागकर जीवन में सदाचार की राह पर चलें।
डा पूनियां ने समस्त प्रदेशवासियों को विजयादशमी के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्री राम से सभी का कल्याण करने की प्रार्थना की।
श्रीमति राजे ने कहा कि दशहरे का यह त्यौहार हमें सिखाता है कि अहंकार की शक्ति भले ही कुछ समय के लिए सत्य को परेशान कर सकती है। लेकिन अंततः सच्चाई पर चलने वाला एक निर्वासित राजकुमार वन सेना को इकट्ठा कर उस अधर्मी को हरा देता है, जो खुद को सर्वशक्तिमान समझता था।
उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें जीवन में सत्य, साहस व स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ते हुए अनीति के खिलाफ लड़ने तथा राष्ट्रोन्नति के मार्ग पर सदैव चलते रहने की प्रेरणा देताप है।
इसी तरह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, श्री कटारिया, श्री पायलट, उपनेता
प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई नेताओ ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button