छत्तीसगढ़

कोच्चि के इंजीनियरिंग मे कॉलेज में भगदड़,4 छात्रों की मौत, 40 से ज्यादा छात्र घायल

कोच्चि: यूनिवर्सिटी के म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान भगदड़ मचने की वजह से चार छात्रों की मौत हो गई है। घटना में कई छात्रों के घायल होने की भी खबर है। कोच्चि यूनिवर्सिटी में यह भगदड़ उस समय मची, जब निकिता गांधी का प्रोग्राम चल रहा था। यह प्रोग्राम परिसर के ओपन-एयर ऑडिटोरियम में चल रहा था।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कलामासेरी मेडिकल कॉलेज में घायलों के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।जानकारी के मुताब‍िक, घटना शन‍िवार शाम करीब 7 बजे की है। कार्यक्रम शुरू होने के बाद जब बारिश होने लगी तो इसे सुन रहे लोग सभागार की ओर दौड़ पड़े। इसी वजह से भीड़ उमड़ी।

Related Articles

Back to top button