बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम होंगी RJD उम्मीदवार?

बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव होना है. 3 नवंबर को मतदान होना है जबकि 6 नवंबर को रिजल्ट जारी किया जाएगा. मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर दोबारा चुनाव कराया जा रहा है. दोनों सीटें अभी खाली है और यहां से प्रतिनिधित्व करने वाला कोई नहीं है. मोकामा से राजद विधायक बाहुबली अनंत सिंह अभी जेल में हैं और सजा का एलान होने के बाद विधानसभा से उनकी सदस्यता समाप्त हो गयी. इस सीट पर राजद के प्रत्याशी के रूप में अब अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के नाम की चर्चा तेज हो गयी है.

मोकामा विधानसभा क्षेत्र को बाहुबली अनंत सिंह का गढ़ माना जाता है. यदि यहां के राजनीतिक इतिहास को देखा जाए तो यह कहना कहीं से गलत नहीं होगा कि इस क्षेत्र में अनंत सिंह का ही सिक्का चलता है. 2005 से यहां लगातार अनंत सिंह ने ही जीत दर्ज की है. इस दौरान कभी जेल में रहकर तो कभी बाहर रहकर वो चुनाव जीतते रहे हैं. अब इस सीट पर राजद किसे उम्मीदवार बनायेगी, इसका पत्ता अभी खुलना बाकी है.

मोकामा से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी भी राजद उम्मीदवार हो सकती हैं. सियासी मामलों के जानकारों का कहना है कि मोकामा विधानसभा में जिस तरह अनंत सिंह की तूती रही है उससे ऐसा सोचना गलत नहीं होगा कि राजद उनकी पत्नी पर ही दांव लगाना पसंद करेगी. इस कयास को और अधिक बल तब मिला जब पिछले दिनों अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की. मुलाकात की तस्वीरें भी बाहर आयी और ये अनुमान लगाया जाने लगा कि नीलम देवी को राजद टिकट दे सकती है.

Related Articles

Back to top button