एक ही सिक्के के चट्टे बट्टे कांग्रेसी व भाजपाइयों के लिए जनता नहीं शराब दुकान महत्वपूर्ण : नवनीत चांद

जगदलपुर ।जिस शराब दुकान को खोलने कांग्रेसी फैसले का विरोध विपक्ष में बैठी भाजपा ने किया था उसी शराब दुकान को खोलने के प्रस्ताव को लेकर भाजपाइयों ने साबित कर दिया शहर के हित को लेकर झूठे दावे और वादे करने को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही एक दूसरे से कम नहीं है।
जगदलपुर कोतवाली थाना के ठीक सामने नगर पालिका निगम के व्यावसायिक परिसर में प्रशासन द्वारा प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत चांद ने भाजपा एवं कांग्रेस दोनों पार्टियों को आडे हाथों लेते हुए कहा कि शहर में शराब के दुकानों में भाजपाई नेताओं को ही भेद दिखता है मोर्चा के लिए शराब की दुकान चाहे चांदनी चौक में हो या कोतवाली थाना के सामने व्यावसायिक परिसर में वह शराब की दुकान ही है शराब की दुकानों को शहर से बाहर स्थित किया जाए। पूर्व विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता को कोतवाली थाना के सामने उक्त शराब दुकान से वहां के रिहायशी इलाके में सामाजिक वातावरण खराब होते दिखता है यह सही है परंतु स्कूल और अस्पताल से कुछ दूरी में स्थित चांदनी चौक निकट शराब दुकान उन्हें नहीं दिखता दरअसल जगदलपुर सहित समूचे बस्तर में युवा तरह-तरह के नशे के आदि हो रहे हैं यह ना प्रशासन को दिखता है ना मौजूद सरकार को जनता के चुने हुए प्रतिनिधि केवल अपना हित देखकर अपना काम करते हैं दरअसल विकास को लेकर कांग्रेस भाजपा एक ही सिक्के के चट्टे बट्टे हैं यही कारण है कि कभी यही कारण है कि कभी जिसका यह लोग विरोध करते हैं उसी का बाद में समर्थक बन जाते हैं नीति जनता के लिए नहीं बल्कि राजनीति के लिए होता है।
उन्होंने आगे कहा है कि शराब दुकानों को चाहे वह चांदनी चौक का हो या फिर वर्तमान में प्रस्तावित शराब दुकान। श्री चांद ने कहा कि शहर की महिलाएं बहू बेटियों के साथ बच्चों आम नागरिकों के सुरक्षा व भविष्य को लेकर फैसले हो नहीं तो मोर्चा सड़कों पर इसका विरोध करने उतरेगी।



