NIA रेड के बाद PFI का केरल बंद हिंसक

15 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 93 ठिकानों पर NIA की छापेमारी के बाद शुक्रवार को PFI ने केरल बंद बुलाया है। NIA रेड का विरोध कर रहे संगठन के कार्यकर्ता हिंसक हो उठे। राजधानी तिरुवनंतपुरम और कोयट्टम में PFI कार्यकर्ताओं ने सरकारी बसों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की है।

पुलिस के मुताबिक कोल्लम में मोटर साइकिल सवार PFI कार्यकर्ताओं ने 2 पुलिसकर्मियों पर हमला किया। PFI के प्रदर्शन को देखते हुए राज्य सरकार ने पुलिस बलों की अतिरिक्त तैनाती की है।

PFI बंद के दौरान हिंसा से जुड़े अपडेट

  • केरल हाईकोर्ट ने राज्यव्यापी बंद बुलाने के लिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के नेताओं के खिलाफ सुओ मोटो एक्शन लिया है। केरल HC के आदेश के मुताबिक कोई भी बिना अनुमति के बंद नहीं बुला सकता है। कोर्ट ने आदेश में यह भी कहा कि गिरफ्तारियों के बाद ऐसा प्रदर्शन ठीक नहीं।
  • कांग्रेस ने गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा रोक दी है। इस पर भाजपा ने तंज कसा कि PFI और इस्लामिक जिहादी संगठनों ने आज हड़ताल का आह्वान किया और कांग्रेस ने आज अपनी पद यात्रा रोक दी इससे घटिया और शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता।

PFI बंद और कार्यकर्ताओं की तोड़फोड़ से जुड़े फोटोज…

तिरुवनंतपुरम में PFI कार्यकर्ताओं ने एक प्राइवेट कार के शीशे तोड़ दिए।

तिरुवनंतपुरम में PFI कार्यकर्ताओं ने एक प्राइवेट कार के शीशे तोड़ दिए।

शुक्रवार सुबह कोयट्टम में हड़ताल का असर दिखा। हड़ताल की वजह से लोगों ने दुकान नहीं खोलीं।

शुक्रवार सुबह कोयट्टम में हड़ताल का असर दिखा। हड़ताल की वजह से लोगों ने दुकान नहीं खोलीं।

केरल में प्रदर्शन को देखते हुए कोच्चि में चौकसी के लिए खड़ी पुलिस।

केरल में प्रदर्शन को देखते हुए कोच्चि में चौकसी के लिए खड़ी पुलिस।

केरल से बंगाल तक छापेमारी, 106 अरेस्ट
उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, असम, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और राजस्थान में गुरुवार को NIA ने ED के साथ मिलकर छापेमारी की। रेड में करीब 300 से ज्यादा NIA अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान जांच एजेंसी ने PFI के 106 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button