आदतें इच्छाशक्ति से ज्यादा शक्तिशाली होती हैं; पहले लक्ष्य तय करें, फिर आदतें

कहते हैं आदतें बदली जा सकती हैं, लेकिन ये इतना आसान नहीं है। थोड़े समय के लिए अपनी किसी आदत को छोड़ देना जैसे कि चाय या कॉफी पीने की आदत। ये ज्यादा मुश्किल नहीं है, लेकिन क्या आप हफ्तों-महीनों या सालों तक ऐसा कर सकते हैं। आपकी इच्छाशक्ति चाहे जितनी मजबूत हो, जैसे-जैसे समय गुजरता जाता है, आपकी आदत हावी होने लगती है और फिर चाय या काफी की तलब लगने लगती है।

यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया के शोधकर्ता असफ मजर ने इंसान की इच्छाशक्ति और आदतों के बीच के संबंध पर शोध किया है। वे कहते हैं आदतें हमारे व्यक्तित्व का हिस्सा होती हैं। वे हमारा व्यक्तित्व एक जैसा बनाए रखती हैं, लेकिन इच्छाशक्ति बड़े बदलाव की चाहत है। इसके लिए आदतों पर काबू पाना जरूरी है। उनके शोध से पता चला कि चाय या कॉफी के लती को ही थकने पर चाय की जरूरत महसूस होती है। उसे लगता है कि थकान की वजह से चाय-कॉफी की तलब लगी है, लेकिन वास्तव में ये उसकी आदत है, जो थकान की वजह से शरीर के कमजोर होने पर हावी हो जाती है।

Related Articles

Back to top button