तरनतारन चर्च में हो चुकी तोड़फोड़

पंजाब में चर्चों की सिक्योरिटी को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर दिया है। हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार से स्टेट्स रिपोर्ट तलब की है। कुछ दिन पहले तरनतारन में रात के वक्त कुछ लोगों ने चर्च में तोड़फोड़ की। बाद में पादरी की कार भी फूंक दी। इसके खिलाफ नेशनल क्रिश्चियन लीग और चंडीगढ़ के सुखजिंदर सिंह ने हाईकोर्ट में पिटीशन दायर की थी।

सांप्रदायिक दंगों की आशंका जताई
हाईकोर्ट में दायर पिटीशन में कहा गया कि अगर पुलिस हरकत में नहीं आई तो पंजाब में सांप्रदायिक दंगे हो सकते हैं। तरनतारन चर्च में हुई घटना के बाद ईसाई भाईचारा खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने चर्चों और ईसाई भाईचारे की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस और सरकार को निर्देश देने की मांग की थी।

तरनतारन में भगवान यीशू और मां मरियम की मूर्ति तोड़ी
कुछ दिन पहले तरनतारन के चर्च में आधी रात को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिन्होंने चर्च के बाहर लगी भगवान यीशू और मां मरियम की मूर्ति का सिर तोड़ दिया। पादरी की कार में भी आग लगा दी। इस बारे में इंसाफ के लिए ईसाई भाईचारे को धरना भी लगाना पड़ा। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

Related Articles

Back to top button