लगभग 72 लाख रुपए लाते ओड़िसा से दो व्यक्ति गिरफ्तार, मामला सौपा गया इनकमटैक्स विभाग को

महासमुन्द, ओडिसा से लगभग लगभग 72 लाख रूपए अवैध रूप से परिवहन कर ले जा रहे दो व्यक्तियों को सिंघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 102 के तहत कार्रवाई कर मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को सिंघोड़ा पुलिस कोरोना काल को देखते हुए ओडिसा के बॉर्डर रेहटीखोल पर वाहनों की चेंकिंग कर रही थी। इसी दौरान सीजी 07 बीटी 8880 एक कार पहुंची। इसे पुलिस ने रोक कर सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम दिनेश तिवारी उम्र 46 वर्ष निवासी जिला दुर्ग व योगेश कुमार सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी खुर्सीपार भिलाई बताया। पुलिस ने ओडिसा आने की वजह आरोपियों से पूछी तो आरोपी पुलिस को गोलमोल जवाब देने लगे। 

पुलिस को आरोपियों के हावभाव देख कर संदेह हुआ तब पुलिस ने वाहन की छानबीन की तब वाहन में रखे 72 लाख 55 हजार 900 सौ रुपए पुलिस को आरोपियों की कार से मिला। सिंघोड़ा पुलिस ने आरोपियों से रकम के बारे में पूछताछ कर दस्तावेज मांगे तो उनके पास से किसी भी प्रकार का दस्तावेज रकम परिवहन कराने का नहीं मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भादवि की धारा 102 की तरह कार्रवाई कर मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है। सिंघोड़ा पुलिस ने आरोपियों के पास से बैग में 2000 रुपए के 259, 500 रुपए के 108643 नोट, 100 रुपए के 6401 इस तरह से 72 लाख 55 हजार 900 सौ रुपए बरामद किए। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने दो फर्म के नाम बताये हैं, जिसकी जानकारी पुलिस ने आयकर विभाग को दे दी है।

Related Articles

Back to top button