अकाउंट खुलवाने पर मिल रहा FD से ज्यादा ब्याज

रिजर्व बैंक के रेपो रेट बढ़ाने के बाद अब बैंक FD और सेविंग्स अकाउंट में मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी कर रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर के RBL बैंक ने सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दरें बढ़ाने का ऐलान किया है। ब्याज दरों में बदलाव के बाद अब इस बैंक के अकाउंट होल्डर्स को अधिकतम 6.25% के हिसाब से ब्याज मिलेगा।

बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, ये नई दरें 5 सितंबर 2022 यानी कि आज से लागू हो गई हैं। आपको बता दें कि देश का सबसे बड़ा बैंक SBI इस समय FD पर अधिकतम 5.50% ब्याज दे रहा है। ऐसे में RBL बैंक सेविंग्स अकाउंट पर FD से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा हूं।

सेविंग्स अकाउंट पर मिलेगा कितना ब्याज
RBL बैंक के सेविंग्स खाते में 1 लाख रुपए तक जमा राशि पर 4.25%, 1 लाख से 10 लाख रुपए की जमा राशि पर 5.50% ब्याज मिलेगा। 10 लाख से ज्यादा से 25 लाख रुपए जमा राशि पर 6% ब्याज और 25 लाख से ज्यादा से 1 करोड़ रुपए की जमा राशि पर 6.25% ब्याज मिलेगा। बता दें कि पहले ये दर 6% थी लेकिन रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दर बढ़ने के बाद इसमें 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया है।

कब जमा किया जाएगा ब्याज
RBL बैंक के मुताबिक, बैंक खाते में हर दिन के बैलेंस के हिसाब से ब्याज जोड़ेगा और तिमाही आधार पर खाते में सेविंग्स अकाउंट का ब्याज जमा किया जाएगा। हर साल ब्याज का पैसा 30 जून, 30 सितंबर, 31 दिसंबर और 31 मार्च को जमा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button