उंगली डालकर निकाल ली महिला की आंख,पति की हैवानियत; पत्नी को जमकर पीटा

छत्तीसगढ़ में एक महिला से हैवानियत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हैवानियत करने वाले ने अंगुली डाल कर उनकी आंखें निकाल लीं। इतना ही नहीं उसने महिला की आंख की नसों को हंसिये से काट दिया। इसके बाद आंख को आग के हवाले कर दिया गया। महिला के साथ जमकर मारपीट भी की गई है। मामला सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के साथ यह क्रूरता करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही है। केशगवां गांव में रहने वाले देवप्रसाद पर आरोप है कि वो अक्सर नशे की हालत में अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। बताया जा रहा है कि घटना के दिन भी देवप्रसाद नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। 

नशे में चूर देवप्रसाद ने पत्नी से इस बात पर झगड़ा शुरू किया कि वो बार-बार मायके क्यों जाती है? यह विवाद इतना बढ़ गया कि देवप्रसाद ने अपनी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद उसने हैवानियत की हदें पार कर दी। उसने अंगुली डाल कर पत्नी के दाहिना आंख को निकाल दिया। आंख की नसों को उसने हंसिये से काटा और आंख को आग में झोंक दिया।

इस भयानक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। महिला की सास और देवर ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। बताया जा रहा है कि महिला की हालत गंभीर है और उनका इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button