भरत- पाकिस्तान हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, ऋषभ पंत हुए बाहर

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को इस मैच में मौका दिया गया है। एशिया कप के 15वें सीजन का दूसरा ही मैच है, लेकिन ये किसी फाइनल से कम नहीं है। आवेश खान तीसरे सीमर के रूप में टीम में है। भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में अर्शदीप और आवेश खान तेज गेंदबाजी का भार सभालेंगे। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप मिस करने वाले युजवेंद्र चहल एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेंगे। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण कर रहे है। भारत की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी एक बार फिर ओपनिंग करते हुए दिखेगी। तीसरे नंबर पर विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। विराट कोहली अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे हैं। वह तीनों प्रारूपों में मैचों का शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेलेगी, जबकि बाबर आजम पाकिस्तान टीम के कप्तान होंगे। इससे पहले दोनों टीमों की भिड़ंत इसी मैदान पर 24 अक्टूबर को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान हुई थी। उस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को जीत मिली थी और ये जीत वर्ल्ड कप (वनडे और टी20) के इतिहास की पाकिस्तान की पहली जीत थी। ऐसे में भारत के पास अपनी उस हार का बदला लेने का मौका होगा और ये मैच कांटे की टक्कर का होने वाला है।

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी

Related Articles

Back to top button