सीएम को संसदीय सचिव ने दी जन्मदिन की बधाई

महासमुन्द। संसदीय से सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर निवास पहुँचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री बघेल के स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की।आज मंगलवार की सुबह संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में क्षेत्र के कांग्रेसजन सीएम निवास पहुंचे। जहां संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर गजमाला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, जिला पंचायत लक्ष्मण पटेल, उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, सेवनलाल चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, गोविंद साहू, नरेंद्र दुबे, दिलीप जैन, चमन चंद्राकर, मगन चंद्राकर, पार्षद अमन चंद्राकर, शोभना यादव, विजय साव, सत्यभान जेंड्रे, सचिन गायकवाड़, नितेंद्र बेनर्जी, सती चंद्राकर, लक्ष्मी सोनी, सरपंच शत्रुघन चेलक, कपिल साहू, चुड़ामणी चंद्राकर, निखिल चंद्राकर, रवि सिंह ठाकुर, आर्यन गिलहरे सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button