रायपुर में आज 273 मरीज़ सहित छत्तीसगढ़ मिले 2284 नए मरीज़, 16 संक्रमितों की मौत

रायपुर। प्रदेश में आज 2284 कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 16 लोगों की मौत की खबर है। प्रदेश में इस समय कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 हजार 659 है।
आज दुर्ग में 128 , राजनांदगांव में 171, बालोद में 141, बेमेतरा में 59, कवर्धा में 43, रायपुर में 273, धमतरी में 46, बलौदाबाजार में 124, महासमुन्द में 67, गरियाबंद में 49, बिलासपुर में 116, रायगढ़ में 224, कोरबा में 238, जांजगीर चाम्पा में 229, मुंगेली में 31, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 19, सरगुजा में 55, कोरिया में 49, सूरजपुर में 18, बलरामपुर में 25, जशपुर में 41, बस्तर में 23, कोंडागांव में 20, दंतेवाड़ा में 47, सुकमा में 6, कांकेर में 22, नारायमपुर में 3, बीजापुर में 11 एवं अन्य राज्य से 6 मरीज मिले।



