आबकारी विभाग का कर्मचारी बताकर जेवलरी दुकान में 1,83,500रुपये की ठगी

 

 

भिलाई, आबकारी विभाग में चपरासी का काम करने वाला व्यक्ति ज्वेलरी शॉप में जाकर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम किया है। भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि सुभाष चौक भिलाई 03 निवासी का देवबलौदा में महावीर ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार की दुकान है।

 

जहाँ 18-19-20- 06-2020 को लुचकी पारा दुर्ग निवासी अब्दुल रफीक आया। रफीक ने दुकान संचालक को आबकारी विभाग का कर्मचारी बताकर सोना चांदी के जेवर खरीदकर 1,83,500 रू का चेक एसबीआई का दिया। आरोपी ने जिस बैंक का चेक दिया था उसके खाते में रकम नही थी। इस तरह दुकान संचालक से धोखाधडी किया। आरोपी छल कपट कर 18.06.2020 को आकर 02 जोडी सोने की बाली वजन 1.750 ग्राम कीमत 9000 रू, चांदी का पायजेब 253 ग्राम कीमत 12600 रू, 19.06.2020 को एक सोने का टाप 2.350 ग्राम कीमत 14630 रू, सोने का बाली वजनी 1.890 ग्राम कीमती 9300 रू फैंसी पायल चार जोडी वजनी 193 ग्राम कीमत 15000 रू एवं 20.06.2020 को चांदी का पायल तीन जोडी वजन 491 ग्राम कीमत 25020 रू, सोने के लाकेट 02 नग वजनी 11 ग्राम कीमती 57500 रू एवं सोने का तीन टाप वजनी 7.720 ग्राम कीमत 40450 रू का धोखाधडी किया। कुल 183500 रुपये के सोने चांदी के जेवर लेकर आरोपी अब्दुल रफीक फरार हो गया है।

 

 

धोखाधड़ी का अपराध कायम

 

ज्वेलर्स संचालक से चल कर जेवरात लेकर चेक दिया। लेकिन जिस बैंक का आरोपी चेक दिया था उसमें राशि नही थी। आरोपी इसके पूर्व भी अन्य जगह इस तरह का घटना करने की बात सामने आई है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

 

घटना की जानकारी देते हुये थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने न्यूज़ T20 की रिपोर्टर पूर्णिमा को बताया कि जल्द ही अपराधी पुलिस की पकड़ में होंगे

 

विनय सिंह बघेल

 

टीआई

 

भिलाई तीन थाना

Related Articles

Back to top button