रविशंकर शुक्ल वार्ड में 101 फीट लंबे तिरंगे के साथ एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने निकाली तिरंगा यात्रा


रायपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित ‘आजादी की गौरव यात्रा’ रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा जी के नेतृत्व में रायपुर उत्तर के महात्मा गांधी वार्ड काली माता वार्ड से होते हुए पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड गुरु गोविंद सिंह वार्ड और शंकर नगर वार्ड के पंचमुखी हनुमान मंदिर पर मंदिर में समाप्त हुई
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गिरीश दुबे जी, एमआईसी मेंबर आकाश तिवारी एवं कांग्रेस के अन्य साथियों के साथ पदयात्रा कर आजादी के वीरों को नमन किया।



