वोट डालने व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे मनमोहन सिंह

नई दिल्ली- : देश के नए उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान शुरू हो गया है। इसमें मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच है। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल धनखड़ की जीत सुनिश्चित लग रही है। विपक्षी दलों में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतभेद भी सामने आए हैं, क्योंकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने अल्वा के नाम की घोषणा से पहले सहमति नहीं बनाने की कोशिशों का हवाला देते हुए मतदान प्रक्रिया से दूर रहने की घोषणा की है। अस्सी वर्षीय अल्वा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं और वह राजस्थान के राज्यपाल के रूप में भी काम कर चुकी हैं। धनखड़ 71 वर्ष के हैं और वह राजस्थान के प्रभावशाली जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ बनें रह
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी.एस. ढिल्लों की जयंती पर ओम बिरला ने दी श्रद्धांजलि
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और अन्य सांसदों ने आज पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी.एस. ढिल्लों को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
संजय राउत की पत्नी पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश
शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत धन शोधन के एक मामले में शनिवार को मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। धन शोधन का यह मामला एक ‘चॉल’ के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं और उससे संबंधित लेनदेन से जुड़ा है। ईडी ने इस मामले में संजय राउत को गिरफ्तार किया है।
राजनाथ, नड्डा, गडकरी ने डाले वोट
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने वोट डाला। वहीं, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और शिक्षा मंत्री एवं कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में अपना-अपना वोट डाला। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला।
शाम पांच बजे तक चलेगा मतदान
उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी।
नितिन गडकरी ने किया मतदान
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, शिक्षा मंत्री एवं कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई कोरोना से संक्रमित
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं और उनमें हल्के लक्षण उभरे हैं। बोम्मई ने नई दिल्ली का अपना दौरा भी रद्द कर दिया है।
इंडियाना ने गर्भपात पर रोक लगाने की दी मंजूरी
अमेरिका में रो बनाम वेड मामले पर फैसला पलटे जाने के बाद इंडियाना गर्भपात पर रोक को मंजूरी देने वाला पहला राज्य बन गया है। अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने रो बनाम वेड मामले के फैसले को पलटते हुए गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को खत्म कर दिया था।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने डाला वोट
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, शाह ने भी डाला वोट
Vice President Election LIVE: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद डॉ मनमोहन सिंह ने संसद में अपना वोट डाला। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपना वोट डाला। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अश्विनी वैष्णव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
ओम बिरला ने ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा को हरी झंडी दिखाया। उन्होंने कहा, ‘हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई लड़ी, संघर्ष किया और बलिदान दिया। आज हम आजादी का 75वां वर्ष मना रहे हैं। इस संकल्प के साथ कि देश को आगे ले जाने में सभी समाज और लोगों का योगदान होगा।’
डॉ मनमोहन सिंह वोट डालने संसद पहुंचे
पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद डॉ मनमोहन सिंह उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालने संसद पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अश्विनी वैष्णव ने संसद में डाला वोट
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अश्विनी वैष्णव ने संसद में वोट डाला।
उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू
देश के नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मतदान कर चुके हैं।
नोएडा में शातिर बदमाश गिरफ्तार
नोएडा में बिसरख थाना पुलिस ने शनिवार सुबह एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया। उसके पास से लूटी हुई कार और देसी तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि इसके दो साथी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। इन बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दिया है।
राष्ट्रपति ने दीपक पूनिया, दिव्या काकरान और मोहित ग्रेवाल को दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले पहलवान दीपक पुनिया, दिव्या काकरान और मोहित ग्रेवाल की प्रशंसा की है। मुर्मू ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि से देश को बहुत खुशी मिली और उसका गौरव बढ़ा।
कुछ ही देर में शुरू होगी वोटिंग, सांसद करेंगे मतदान
: देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए आज संसद भवन में वोटिंग होगी। लोकसभा और राज्यसभा के सांसद इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अब से कुछ ही देर में यानी 10 बजे से वोटिंग शुरू होगी। आज ही इसके नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।



