सतना के नगर परिषदों में भाजपा को बढ़त, मैहर नगर पालिका में भी भाजपा आगे

जबलपुर, रीजनल टीम। नगरीय निकाय चुनाव के अंतिम चरण की मतगणना जारी है। रीवा और कटनी नगर निगम के महापौर और पार्षदों के मतों की गणना भी सुबह नौ बजे से चल रही है।

बालाघाट। नगर पालिका परिषद बालाघाट के 33 वार्डो में से 18 पर भाजपा

शहडोल की वर्तमान स्थिति

नगरपालिका धनपुरी

भाजपा- 09

कांग्रेस-13

निर्दलीय-06

नगरपरिषद बकहो

भाजपा- 09

कांग्रेस- 01

निर्दलीय- 05

नगरपरिषद खांड़

भाजपा- 03

कांग्रेस-05

निर्दलीय-06

बीएसपी- 01

सीधी नगर मझौली नगर पंचायत जीते प्रत्याशी

1)- अनीता कंजर -निर्दलीय

(2)श्रीमती मीना सिंह भाजपा

(3)श्रीमती मीराबाई रजक भाज पा

(4)श्रीमती सुशीला सिंह भाज पा

(5)मुन्नीबाई कोल कांग्रेस

(6)लवकेश सिंह भाजपा

(7)उदयभान यादव भाजपा

(8)हितेश गुप्ता भाजपा

(9)शंकर प्रसाद गुप्ता भाजपा

(10)रंजना गुप्ता भाजपा

(11)गोविंद प्रसाद साकेत भाज पा

(12)अवधेश कोल भा ज पा

(13)हिमांशू तिवारी भाजपा

(14)जगतभान यादव कांग्रेस

(15)मार्तण्ड चतुर्वेदी निर्दलीय

सिवनी: छपारा में 7 पर भाजपा को मिली जीत

जिले की नगर परिषद छपारा में के 15 वार्ड में से 7 पर भाजपा ने लहराया परचम, 3 पर सिमटी कांग्रेस, 5 पर निर्दलीय जीते।

शहडोल (नगर पालिका धनपुरी) में दूसरे राउंड की गिनती के बाद स्थिति बदली। कांग्रेस ने बना ली बढ़त

शहडोल- नगर पालिका धनपुरी के वार्ड नंबर-1 में (रविन्द्र कौर छाबड़ा) भाजपा, वार्ड नंबर-2 में (विजय यादव) कांग्रेस, वार्ड नंबर- 3 में (शोभाराम पटेल) कांग्रेस, वार्ड नंबर-4 में (प्रवीण बड़ौलिया) भाजपा, वार्ड नंबर-5 में (सुकृति सिंह) कांग्रेस, वार्ड नंबर-6 में (शशि विश्वकर्मा) निर्दलीय, वार्ड नंबर-7 में (सरिता दहिया) निर्दलीय, वार्ड नंबर-8 में (बालकरण विश्वकर्मा) निर्दलीय, वार्ड नंबर-9 में (संगीता सिंह) भाजपा, वार्ड नंबर-10 में (उमा चौधरी) निर्दलीय, वार्ड नंबर-11 में (फूल कुंवर चौरसिया) निर्दलीय, वार्ड नम्बर-12 में (भोला पनिका) निर्दलीय, वार्ड नम्बर-13 में (नीतू कैलाश सोनकर) निर्दलीय, वार्ड नंबर-14 में (अशोक भारती) भाजपा, वार्ड नंबर-15 में (पूजा कोल) भाजपा, वार्ड नंबर-16 में (नारायण जायसवाल) भाजपा, वार्ड नंबर-17 में (हनुमान खंडेलवाल) कांग्रेस, वार्ड नम्बर-18 में (आनंद मोहन जायसवाल) कांग्रेस, वार्ड नंबर-19 में (शबीना बेगम) कांग्रेस, वार्ड नम्बर-20 में (आनंद कचरे) भाजपा, वार्ड नम्बर-21 में (दिव्या रेखा सिंह) कांग्रेस, वार्ड नंबर- 22 में (साजिदा बेगम) कांग्रेस, वार्ड नम्बर- 23 में (मो. शब्बीर) कांग्रेस, वार्ड नम्बर-24 में (स्कन्द सोनी) भाजपा , वार्ड नंबर- 25 में (रमेश कोल) भाजपा, वार्ड नम्बर-26 में (चंद्रकांता कोल) कांग्रेस , वार्ड नंबर- 27 में (मो.नईम खान) कांग्रेस, वार्ड नम्बर- 28 में (रेखा कोल) कांग्रेस…..।

सीधी नगरपालिका की आम जनता ने कांग्रेस पर जताया भरोसा

सीधी नगरपालिका

कांग्रेस – 20

निर्दलीय – 01

आप – 01

भाजपा 02

सतना के नगर परिषदों में भाजपा को बढ़त, मैहर नगर पालिका में भी भाजपा आगे

जिले के 99 वार्डों के पार्षदों का हुआ भाग्य का फैसला

सतना। सतना जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में छह नगरीय निकायों की मतगणना आज सुबह 9 बजे से शुरू हुई। इसमें मैहर नगर पालिका सहित नगर परिषद नागौद, रामपुर बाघेलान, कोटर, अमरपाटन और रामनगर परिषद के कुल 99 वार्ड पार्षदों के भाग्य का फैसला हुआ है। ज्ञात हो कि दूसरे चरण का नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत 13 जुलाई को मतदान हुआ था। जिसके परिणाम अब लगभग आ चुके हैं। इसके लिए मतगणना स्थलों में चाक चौबंद व्यवस्था की गई। नगर पालिका मैहर के 24 और नगर परिषद नागौद, रामपुर बाघेलान, रामनगर, अमरपाटन एवं कोटर के 15-15 वार्ड पार्षदों के परिणामों की गिनती पूरी हो चुकी है। जिसमें जिले भर में भाजपा आगे बढ़ती दिख रही है। जिसमें ज्यादातर वार्डों से भाजपा के पार्षदों की जीत लगभग हो चुकी है बस घोषणा बाकी है।

77.2 फीसदी हुआ था मतदान-

नगर पालिका मैहर सहित नगर परिषद नागौद, रामपुर बाघेलान, रामनगर, अमरपाटन एवं कोटर में 13 जुलाई को कुल 85 हजार 768 मतदाताओं ने अपने नगर सरकार के लिए पार्षदों के भाग्य का फैसला किया था। शाम 5 बजे तक कुल 77.2 फीसदी मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा कोटर नगर परिषद में 80.3 फीसद मतदान हुआ था।

राज्यमंत्री रामखेलावन के क्षेत्र से कांग्रेस आगे-

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल के गृह क्षेत्र अमरपाटन में भाजपा पिछड़ गई है। यहां 15 वार्डों में भाजपा को 6 तो कांग्रेस को 8 वार्डों में बढ़त मिली। जबकि एक वार्ड में बसपा का कब्जा हो गया है।

पहले चरण में भी भाजपा आगे थी-

सतना जिले में नगरीय निकाय चुनावों के पहले चरण की मतगणना 17 जुलाई को हुई थी। इसमें भी भाजपा ने बढ़त बनाई थी। जिसमें नगर निगम सतना के 45 वार्डों सहित 5 नगर परिषदों के 120 वार्डों की मतगणना में 57 वार्ड भाजपा के खाते में गए थे जबकि 35 वार्ड कांग्रेस की झोली में गए थे जबकि 28 वार्ड में अन्य प्रत्याशियों को जीत मिली थी। दूसरे चरण में आज हुए मैहर नगर पालिका सहित 5 नगर परिषद की मतगणना में भी भाजपा को 99 वार्डों में से 52 वार्डों में बढ़त मिली है जबकि 28 वार्डों में कांग्रेस को बढ़त मिली है। वहीं 19 पर अन्य को बढ़त प्राप्त हुई है।

इन निकायों में अब तक यह स्थिति-

मैहर नगर पालिका (24 वार्ड)–

दल आगे

भाजपा 11

कांग्रेस 6

बसपा 1

अन्य 6

—————————————————

रामपुर बाघेलान नगर परिषद (15 वार्ड)–

दल आगे

भाजपा 11

कांग्रेस 2

अन्य 2

Related Articles

Back to top button