सागर में बीजेपी और जबलपुर में कांग्रेस की जीत, सिंगरौली में AAP ने लहराया परचम

MP नगर निकाय चुनाव में जबलपुर के 79 वार्डों के पार्षदों के नतीजे जारी
मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव में जबलपुर के 79 वार्डों में पार्षद चुनाव की स्थिति साफ हो गई है. जबलपुर के 79 वार्डों में से 44 वार्डों में बीजेपी ने जीत हासिल की है. इसके अलावा 26 वार्डों में कांग्रेस जीती है और 7 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं. वहीं जबलपुर के 2 वार्डों पर AIMIM प्रत्याशियों ने कब्जा किया है.
मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों की मतगणना रविवार को होगी. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. राज्य के ग्यारह नगर निगमों और 133 नगरीय निकायों के परिणाम आज आएंगे. फिलहाल सभी नगर निगमों पर बीजेपी का कब्जा है.
वहीं कांग्रेस का दावा है कि जनता ने एमपी कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में पूरा विश्वास जताया है और पार्टी शहरी निकायों के नतीजों में भी एक नया इतिहास लिखने जा रही है, जिसके नतीजे 17 जुलाई व 20 जुलाई को घोषित किए जाएंगे.
इस बीच, जिला पंचायत सदस्य की 873 सीटों के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए. प्रदेश के 52 जिलों की कुल 875 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होना था. जिनमें से एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुआ है.
कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में भी भाजपा जीत नहीं सकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि अगर भाजपा ने प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग नहीं किया होता, तो कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कम से कम 450 सीटें जीत सकते थे. उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.
बता दें कि प्रदेश के 16 नगर निगम, 76 नगर पालिका और 255 नगर परिषद के चुनाव दो चरणों में हुए हैं. जिसके बाद इनके परिणाम भी दो चरण में ही घोषित होंगे. पहले चरण के चुनाव में शामिल 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद के चुनाव की मतगणना और परिणामों की घोषणा 17 जुलाई को होगी. वहीं, दूसरे चरण में शामिल पांच नगर निगम, 40 नगर पालिका और 169 नगर परिषद के चुनाव की मतगणना और परिणाम की घोषणा 20 जुलाई को होगी.



