पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आफताब के खिलाफ खुल सकते हैं कई राज!

श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। श्रद्धा व आफताब के दोस्तों ने गुरुवार को साकेत कोर्ट में बयान दर्ज कराए। उन्होंने अदालत में कहा कि आफताब श्रद्धा को पीटता था और जान से मारने की धमकी देता था। श्रद्धा ने कई बार उन्हें इस बारे में बताया था। श्रद्धा हमेशा दुखी रहती थी। वहीं, श्रद्धा हत्याकांड के तार बेंगलुरू से जड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां श्रद्धा व आफताब का कॉमन दोस्त रहता है। दिल्ली पुलिस दोस्त से पूछताछ करने के लिए वहां जाने तैयारी कर रही है। ये भी कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस इस दोस्त को पूछताछ के लिए दिल्ली भी बुला सकती है।

वहीं, दिल्ली पुलिस को छतरपुर के जंगल से श्रद्धा के बाल मिले गए हैं। छत्तरपुर के जंगल से जो जबड़ा मिला है उसमें सिर्फ दांत हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जबड़े से ही बाल मिले हैं। छतरपुर के जंगल से जो शव के टुकड़े मिले हैं उनमें से दो टुकड़ों से स्पष्ट हो गया है कि वह महिला के ही हैं। जबड़े व कूल्हे की हड्डी से पता लग रहा है कि वह महिला के टुकड़े हैं। आफताब ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए एक नहीं बल्कि कई हथियारों का इस्तेमाल किया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार श्रद्धा का सिर मिलने की संभावना लगभग खत्म हो गई हैं। जबड़े का जो हिस्सा मिला है उसमें सिर्फ दांत मिले हैं। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि श्रद्धा के सिर को जंगली जानवर खा गए हैं।

Related Articles

Back to top button