बस्तर में लगातार बारिश,मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस ने आम लोगों के साथ प्रभावितों के मदद हेतु जारी किए हेल्पलाइन नंबर

मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवनीत चांद ने कहा — आम जनता जिन्हें किसी तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा तो करे सम्पर्क

जगदलपुर ।बस्तर हित विकास को लेकर समर्पित एवं जनसमस्याओं को लेकर बहुत ही कम समय में हर वर्ग के लोगों के दिलों में जगह बना लेने वाला रचनात्मक संगठन बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के साथ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे द्वारा बस्तर में लगातार हो रही बरसात के चलते आम लोगों के साथ निचली बस्ती व ग्रामीण छेत्रों में बढ़ती कठिनाई व किसी तरह के संभावित समस्याओं को लेकर अभियान (हम है आप के साथ) के शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत मुक्तिमोर्चा व पार्टी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए है ।
कठिन समय मे लोगों के मदद करने के उद्देश्य से जारी हेल्पलाइन नम्बर को लेकर उक्त पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं मुक्तिमोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत चांद ने आम जनता से कहा है कि भारी बारिश के आपातकाल में ,कही कोई भी समस्या हो तो घबराए नहीं ,(हम है आप के साथ),हमारे नंबर पर करे फोन ,आप की समस्याओं के समाधान हेतु होगा, हमारा पूरा प्रयास होगा। उक्त परिस्थितियों में सहयोग/मदद के लिए नीचे इन नंबरों से सम्पर्क किया जा सकता है जिनमे हैं
जगदलपुर शहर से -शोभा गंगोत्री,गुरमीत कौर,किशन सरकार,ओम मरकाम,कुंदन पाटील(इंचार्ज)नंबर है- -7724958481,6266787631,7828064508,7999603195,9826121453
इसी तरह जगदलपुर ग्रामीण में अजय बघेल (इंचार्ज) -7974834059,9752232812,9516090730 में संपर्क किया जा सकता है वहीं
बस्तर विधानसभा -नीलांबर सेठिया,नीलांबर भद्रे(इंचार्ज) -7974738671,8106670132 हेल्पलाइन नंबर है।
चित्रकूट विधानसभा – भरत कश्यप (इंचार्ज) -7722927797,9752223234,6265003114,7489694291 हैं जिसमे कॉल कर सहयोग लिया जा सकता ।

Related Articles

Back to top button