मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी

 मौसम विभाग ने दिल्ली और मुंबई सहित कई शहरों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज़ बारिश के बाद मुंबई के कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव देखा गया। आज यहां मुंबई के सायन इलाके का वीडियो देख सकते हैं। भारी बारिश के चलते मुंबई के सायन इलाके में जलजमाव हो गया है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा भी प्रभावित हुई है। भारी बारिश के कारण यहां कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं और भूस्खलन के खतरे के कारण अमरनाथ यात्रा को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है।

मुंबई सहित कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के अंधेरी, सायन, चेंबूर और कुर्ला के कुछ इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। मुंबई में रुक रुक कर तेज बारिश शुरू है। मुंबई में पिछले 12 घंटों में शहर में 95.81 mm जबकि पूर्वी उपनगर में 115.09 mm और पश्चिमी उपनगर में 116.73 mm बारिश दर्ज हुई है।

Image

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ले रहे पल-पल की जानकारी

भारी बारिश के बीच महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी अलर्ट मोड में आ गए हैं और बारिश के हालात पर खुद नज़र बनाए हुए हैं। वह लगातर कोंकण क्षेत्र के सभी जिलाधिकारियों के संपर्क में हैं ताकि नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संबंधित विभागों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी, ठाणे, पालघर, सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी दिल्ली में भी येलो अलर्ट जारी

वहीं मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में भी भारी बारिश की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए येलो अलर्ट और बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें मध्यम से भारी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Back to top button