एक ही घर में दूसरी बार हुई आत्महत्या,हॉस्पिटल में काम करने वाली युवती ने लगाई फांसी

रायपुर।राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तरूण नगर (Tarun Nagar) में किराए के मकान में रहने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका शंकर नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती थी। बताया जाता है कि मृृतिका जिस किराए के मकान में फांसी लगाई थी, वहां एक माह पहले एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बहरहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button