उदयपुर में हुए नृशंस हत्याकांड पर विश्व हिन्दू परिषद् बजरंगदल का कल जगदलपुर नगर बंद , पुतला दहन , राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन सौंपेंगे

जगदलपुर । विगत दिनों राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल जी ने जिहादी धमकी के भय से स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा मांगी थी किन्तु सुरक्षा प्रदान नहीं की गई जिसका फायदा दो मुस्लिम युवकों ने उठाया और धोखे से हिंदू टेलर कन्हैयालाल जी की निर्ममता से हत्या कर दी गई और उक्त मुस्लिम युवकों द्वारा हत्या का वीडियो भी बनाया गया । जिसके बाद से पूरे देश में इस विडियो और हत्या की भर्त्सना की जाने लगी ,विश्व हिन्दू परिषद् बजरंगदल सहित , समस्त हिन्दू समाज संगठनों ने इसके विरुद्ध राजस्थान में जमकर प्रदर्शन भी किया । पूरे भारत में हिन्दू समाज आक्रोशित है।

      वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी जी की हत्या की धमकी देते आतंकी रियाज और गौस मोहम्मद उल्लेखनीय है कि मोहम्मद रियाज अंसारी और गौस मोहम्मद नामक दो मुस्लिमों ने हिंदू टेलर कन्हैया लाल को धोखे से केवल इसलिए मार डाला क्योंकि मृतक कन्हैयालाल ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल में नूपुर शर्मा का फोटो लगा रखी थी ।कहीं ना कहीं इन आतंकियों का साथ देश के बाहर बैठे आतंकी इस्लामिक जिहादी संगठनों से जरूर जुड़े होंगे I तथा अब भारत में इस्लामिक जिहादी आतंकी संगठनों का भारत में हिंसा करवाने का प्रयास दिन ब दिन किया जा रहा है , इससे पूर्ण रूप से निजात पाने भारत सरकार को कठोर कदम उठाना चाहिए। ताकि हिन्दू समाज को इस भयावह माहौल से राहत मिल सके ।

विहिप बजरंग दल ने जिला कलेक्टर , जिला पुलिस अधीक्षक , बस्तर चेंबर्स ऑफ कॉमर्स , संजय बाजार व्यापारी संघ जगदलपुर , मुख्य व्यापारी संघ जगद लपुर , और हिन्दू समाज के प्रमुखों से चर्चा कर इस नगर बंद को सफल बनाने सभी ने सहमति जताई ।
कल विहिप बजरंगदल दिनांक 30 दिन बृहस्पतिवार को जगदलपुर नगर बंद के साथ साथ चांदनी चौक स्तिथ दोपहर 1 बजे पुतला दहन , तत्पश्चात् महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन बस्तर कलेक्टर के माध्यम से दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button