रायपुर में शाम 6 बजे तक ही खुली रहेंगी दुकानें,आदेश जारी

रायपुर में कोरोना को लेकर हाईलेवल मीटिंग खत्म हो गयी है। बैठक में कोरोना के हालात की समीक्षा की गयी। कोरोना से बिगड़े हालात के बावजूद राजधानी में फिलहाल लॉकडाउन तो नहीं लगेगा, लेकिन बाजार शाम में ही बंद हो जायेंगे। बैठक में इस बात का निर्देश दिया गया ह कि शाम 6 बजे तक ही राजधानी की दुकानें और बाजारों को बंद कर दिया जाये, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। हालांकि इस बारे में कलेक्टर विस्तृत दिशा निर्देश जारी करेंगे। कलेक्टर को बैठक के दौरान ये कहा गया है कि शाम के वक्त बाजारों में भीड़ काफी ज्यादा हो रही है, ऐसे में भीड़ को कम करने के लिए दुकानों और बाजारों को जल्द बंद किया जाये। शाम 6 बजे के बाद बाजार बंद हो जाये ,तो भीड़ कम हो सकती है। मंत्री ने कलेक्टर को कहा है कि वो अपनी तरफ से अलग से बाजार को जल्द बंद करने का आदेश जारी करें।



