प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, सोनिया व ममता बनर्जी से मांगा समर्थन

झारखंड के पूर्व राज्यपाल और आदिवासी महिला नेता 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं भी मौजूद रहें। Draupadi Murmu के नामांकन के दौरान ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहे। NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नामांकन दाखिल करने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे। NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा है।
बीजद ने Draupadi Murmu का किया समर्थन
आपको बता दें कि ओडिशा में बीजद सरकार ने मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। मुर्मू के नामांकन पत्र में प्रधानमंत्री मोदी पहले प्रस्तावक होंगे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेता भी प्रस्तावकों में शामिल होंगे।



