छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में हृदयाघात से गर्भवती महिला यात्री की मौत

बिलासपुर। अमृतसर- बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक महिला यात्री की ह्दयघात से मौत हो गई। वह छह महीने की गर्भ से थीं। इस घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी ट्रेन के पहुंचने से पहले प्लेटफार्म पर तैनात हो गई। शव को उतारा गया। पर स्वजनों के निवेदन पर जीआरपी ने मर्ग कायम किया और न ही पोस्टमार्टम कराया। दरअसल यात्री की पूर्व ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी है। वह हृदयरोगी थी।

घटना मंगलावार की है। जांजगीर- चांपा जिला अंतर्गत ग्राम खजुरानी थाना जैजैपुर निवासी रेखा कर्ष पति प्रदीप कर्ष (25) की साल भर पहले शादी हुई थी। प्रदीप के बड़े भाई पितांबर जालंधर में किसी चप्पल फैक्ट्री में काम करते हैं। वह छोटे भाई व बहू को जालंधर बुला लिए थे। करीब एक साल से वहीं रहते थे और चप्पल फैक्ट्री में काम करते थे। प्रदीप के बड़े भाई का बेटा हुआ है। उसी की छठी कार्यक्रम को करने के लिए सभी गांव लौट रहे थे। आठ सदस्यों के इस परिवार के पांच सदस्य एसई-5 और एस-3 कोच में सफर रहे थे।

मृतिका एस-3 में ही थी। ट्रेन चकरभाठा रेलवे स्टेशन से पहुंची थी कि अचानक तबीयत बिगड़ी और अचेत हो गई। इसकी जानकारी टीटीई को दी गई। टीटीई ने कंट्रोल को सूचना दी। बिलसपुर स्टेशन में चिकित्सक ने जांच की और मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मेमो जीआरपी थाने को दिया गया। जीआरपी ने मौके पर शव को कोच से नीचे उतरवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी थी। पर स्वजनों ने मौखिक निवेदन किया।

इसके बाद लिखित में भी पोस्टमार्टम न करने और शव को लेकर जाने की अनुमति मांगी। स्वजनों ने बताया कि वह हृदयरोगी थी। पूर्व में उनके हृदय का आपरेशन हो चुका है। इसलिए वह अस्वस्थ रहती थी। स्वजनों ने जीआरपी को बताया गया कि भोपाल के पास अचानक बुखार तेज हुआ। जिसे सामान्य मानकर चिकित्सकों द्वारा पूर्व में दी गई दवाईयों खा ली। इससे बुखार उतर भी गया। पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पर चकरभाठा स्टेशन में अचानक दृदय की गति रुक गई।

Related Articles

Back to top button