स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का बड़ा बयान, बोले- धर्म स्थलों पर शांति से हो पूजा

रायपुर। पुरी पीठ में मेरे मठ में पूजा अर्चना मंत्र शांतिपूर्ण ढंग से किया जाता है, किसी को परेशानी नहीं होती। लाउडस्पीकर पर शोर करके दूसरों को क्यों परेशान करना। यह कहना है पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का। नईदुनिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि धर्मस्थल कोई भी हो वहां लाउडस्पीकर पर शोरशराबा करके पूजा करने का क्या औचित्य है।
राजधर्म ही राजनीति है, सर्वजन सुखाय के लिए नेता राजनीति करें, व्यक्तिगत स्वार्थ को हावी न होने दें। देश में बदलाव आ रहा है। हिंदू जाग रहा है। 15 देश चाहते हैं, कि वे हिंदू राष्ट्र बनें, लेकिन भारत की ओर ताक रहे हैं। पहले भारत हिंदू राष्ट्र बने, आज नहीं तो कल भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।



