मौनी रॉय के लुक से ज्यादा उनके महंगे पर्स को देखते रह गए लोग

नई दिल्ली. मौनी रॉय को अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जाना जाता है। मौनी अपने लुक्स की फोटोज फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। वेस्टर्न हो या फिर एथनिक लुक, मौनी दोनों ही लुक में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। वहीं, मौनी का बीच बिकिनी लुक्स भी बेहद पसंद किया जाता है। शादी के बाद से मौनी के कई दिलचस्प लुक देखने को मिल रहे हैं। कभी उनका लहंगा-चोली लुक फैन्स को बेहद पसंद आता है, तो कभी मौनी के पार्टी लुक को देखकर फैन्स उन पर फिदा हो जाते हैं। हाल ही में मौनी ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक आउटफिट में फोटो शेयर की है, जिसमें मौनी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

मौनी के लुक की बात करें, तो उन्होंने स्ट्रिप ब्लैक कलर ड्रेस पहनी हुई थी। इसके अलावा लुक को कैजुअल एंड लाइट रखने के लिए मौनी रॉय ने कोई भी एक्सेसरीज कैरी नहीं की थी। मिनिमल मेकअप लुक में मौनी काफी एलिगेंट लग रही थीं। ड्रेस के साथ मौनी ने व्हाइट कलर की नेलपैंट लगाई हुई थी। साथ ही हेयर स्टाइल की बात करें, तो मौनी ने स्ट्रेट लॉक्स लुक क्रिएट किया हुआ था।

मौनी इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थी लेकिन उनकी ड्रेस से ज्यादा सोशल मीडिया यूजर्स की नजरें उनके पर्स पर थीं। दरअसल, उनका हैंडबैग काफी महंगा था। उनका हैंडबैग Christian Dior’s ब्रैंड का था। जिसकी कीमत 20 या 30 हजार नहीं बल्कि लाखों में है। आप अगर इस हैंडबैग को खरीदना चाहते हैं, तो इसकी कीमत इंडियन करेंसी में 2,96,945 रुपए यानी लगभग 3 लाख रुपए है।

Related Articles

Back to top button