ट्रांसफर की बजाय कोरोना वैक्सीनेशन को प्राथमिकता दिया जाना चाहिए – धरमलाल कौशिक

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा- ‘जिस प्रकार से प्रदेश में थोक में ट्रांसफर हो रहे हैं, छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर का आधार केवल राजनीति है। ट्रांसफर होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता पटाखा फोड़ रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि ट्रांसफर को लेकर राजनीति हो रही है। ट्रांसफर की बजाय कोरोना वैक्सीनेशन को प्राथमिकता दिया जाना चाहिए।’ छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों को नई पदस्थापना दी गई है। इस बड़ी प्रशासनिक फेरबदल पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है। प्रदेश में कोरोना काल अभी समाप्त नहीं हुआ है, सरकार की पहली प्राथमिकता कोरोना को पराजित करने की होना चाहिए। प्राथमिकता वैक्सीनेशन होना चाहिए और वैक्सीनेशन पर जोर देना चाहिए। लेकिन वैक्सीनेशन पर प्रदेश में पूरी अव्यवस्था की स्थिति है।
उन्होने आगे कहा राज्य सरकार की प्राथमिकता कोरोना नहीं बल्कि ट्रांसफर है। जिस प्रकार से प्रदेश में थोक में ट्रांसफर हो रहे हैं, छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर का आधार केवल राजनीति है। ट्रांसफर होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता पटाखा फोड़ रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि ट्रांसफर को लेकर राजनीति हो रही है। ट्रांसफर की बजाय कोरोना वैक्सीनेशन को प्राथमिकता दिया जाना चाहिए।वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि ट्रांसफर उद्योग छत्तीसगढ़ में 15 साल तक भाजपा शासनकाल में चला है। धरमलाल कौशिक के बयान पर कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में 15 साल तक भाजपा सरकार में तबादला उद्योग चलता रहा लेकिन आज स्थिति बदल गई है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आ गई है, जहां ट्रांसफर अधिकारियों की कार्य क्षमता का मूल्यांकन कर और जिलों में प्रशासनिक जरूरतों के हिसाब से किया जाता है।
गौरतलब है कि बीते दिन शनिवार को छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। IAS भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों को नई पदस्थापना दी गई है। जारी किए गये आदेश में प्रदेश के कई जिलों के कलेक्टर्स का भी नाम शामिल है। इस आदेश में 30 आईएएस अधिकारियों का नाम शामिल



