नीतिश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का पेश किया दावा,कल ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ

भारतीय जनता पार्टी (BJP) से रिश्ता तोड़ने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar Resigns) ने महागठबंधन (Mahagathbandhan) का दामन थाम लिया है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejshwi Yadav) के साथ राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से मिलकर 164 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा है. रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश कुमार बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ (Nitish Kumar Oath News) ले सकते हैं. इससे पहले नीतीश कुमार को महागठबंधन के विधायक दल का नेता चुना गया.

इससे पहले राज्यपाल को इस्तीफा सौंपकर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सीधे तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे. उन्होंने राबड़ी देवी के आवास पर कहा कि जो कुछ हुआ, उसे भूलकर हमें आगे बढ़ना है. आइये एक नई शुरुआत करते हैं. बिहार के लिए काम करना है. रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश कुमार ने साल 2017 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से गठबंधन तोड़ने को लेकर अफसोस भी जताया.

उधर, बिहार में NDA गठबंधन टूटने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. बिहार बीजेपी प्रमुख डॉ. संजय जायसवाल (Bihar BJP chief Sanjay Jaiswal) ने कहा कि आज को कुछ भी हुआ वह बिहार की जनता के साथ धोखा है.

संजय जायसवाल ने कहा जनता के साथ-साथ बीजेपी को भी धोखा दिया गया. बिहार ने जो बहुमत दिया यह उसके साथ धोखा है. मुख्यमंत्री बताएं कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जो बात हुई थी उसका क्या हुआ? अब जनता उनको सबक सिखाएगी. संजय जायसवाल ने कहा कि चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी ने कम सीटें जीतीं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के कहने पर हमने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन जनता के साथ उन्होंने धोखा किया. बिहार की जनता कभी उन्हें माफ नहीं करेगी.

Related Articles

Back to top button