राष्ट्रीय हिंदू महासभा बस्तर जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह राणा व कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश पांडेय ने पद से दिया इस्तीफा

 

जगदलपुर– राष्ट्रीय हिंदू महासभा के बस्तर जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह राणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया एवम साथ ही साथ कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश पांडेय ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया ,संग्राम सिंह ने कहा कि व्यक्तिगत व पारिवारिक कारणों से समय नहीं दे पाने के कारण राष्ट्रीय हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष पद से मुक्त होने की घोषणा की है। संग्राम सिंह राणा ने कहा मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बाल्यकाल से स्वयंसेवक हूं। वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में अपने कार्यों का निर्वहन कर रहा हूं। राष्ट्रीय हिंदू महासंघ से जुड़े समस्त कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं गौ सेवा की रक्षा करना ही हमारा धर्म होना चाहिए। मेरे साथ कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश पांडे ने भी अपने पद से मुक्त होने की भी घोषणा की है

संग्राम सिंह राणा ने कहा मानव मात्र के सेवा के साथ-साथ हिंदुत्व की रक्षा और सनातन संस्कृति की अस्मिता को अक्षुण्य बनाए रखने मैं सदैव आगे रहूंगा। हमारा राष्ट्र परम वैभव के शिखर पर पहुंचकर विश्व गुरु बने

Related Articles

Back to top button