रायपुर में रिटायर्ड इंजीनियर के खाते से ठग ने तीन लाख रुपये उड़ाए

रायपुर। raipur  राजेंद्र नगर rajendra nagar  थाना इलाके में लोक निर्माण विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर retired engineer  को ठगों ने अपना निशाना बनाया है। क्रेडिट कार्ड credit card  की जानकारी पूछ कर तीन लाख 14 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने अज्ञात फोन धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजेंद्र नगर थाने में शांति रेसीडेंसी सोसायटी आम्रापाली सोसायटी निवासी वज्जला वेंकट राव ने ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस के मुताबित वज्जला के नंबर में 18 अप्रैल को अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को क्रेडिट कार्ड आरबीएल क्रेडिट कार्ड विभाग से होना बताया। इसके बाद उसके द्वारा प्रार्थी के क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी पूछी गई। इसके कुछ देर बाद खाते से अलग-अलग किस्तों में दो क्रेडिट कार्ड से तीन लाख 14 हजार रुपये कट गए।

Related Articles

Back to top button