वृक्षों की कटाई के विरोध में ग्रीनऑर्मी ने करवाया FIR दर्ज


रायपुर।डीडवानिया रेसीडेंसी रिंग नंबर 1 के सोसायटी अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा सात वृक्षों का जिसमें नीम , पीपल सागोन, शीशम, सूबबूल, बरगद इत्यादि पुरातन वृक्षों को बिना किसी शासकीय अनुमति के काट दिया गया जिसका विरोध सोसाइटी के निवासियों द्वारा करने पर उन्हें विरोध ना करने की सलाह देते हुए धमकाया गया इस प्रकरण का रायपुर ग्रीन आर्मी द्वारा संज्ञान में आने के बाद स्थानीय निवासियों की सहमति एवं सहयोग से विरोध किया गया तथा ग्रीन आर्मी द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ और रैली का आयोजन किया गया तत्पश्चात इसकी लिखित शिकायत जोन कमिश्नर जोन 5 नगर निगम रायपुर के समक्ष की गई और लिखित शिकायत दीनदयाल उपाध्याय नगर थाने में भी की गई है ग्रीन आर्मी के जोन अध्यक्ष डॉ श्रीमती गोपा शर्मा , अनुराधा पंकज कुमार, प्रखर कुमार कुमार , शारदानंद सयानी,इंडस्ट्रियल जोन अध्यक्ष जीतू शर्मा, दीनदयाल उपाध्याय नगर जोन उपाध्यक्ष श्री अनुराग शर्मा की शिकायत पर थाना प्रभारी एवं जोन कमिश्नर जोन 5 ने अपने संज्ञान में लेते हुए सघन जांच करने का आश्वासन दिया गया।



