मुंबई इंडियंस की सीजन में लगातार 8वीं हार,लखनऊ सुपर जायंट्स ने 36 रनों से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 37वें मुकाबले में भी मुंबई इंडियंस को हार झेलनी पड़ी है। पांच बार की चैंपियन टीम की इस सीजन में यह लगातार आठवीं हार है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी 5वीं जीत दर्ज की। लखनऊ ने मुंबई के खिलाफ इस सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। पिछला मुकाबला केएल राहुल की टीम ने 18 रनों से जीता था और इस मैच में टीम को 36 रनों से जीत मिली। मुंबई अभी भी पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है और टीम का खाता नहीं खुला है।



