रविशंकर शुक्ल वार्ड में छत्तीसगढ़ का प्रथम सार्वजनिक अल्कालाईन वाटर मशीन का किया गया शुभारम्भ



रायपुर।रायपुर उत्तर के यशस्वी विधायक कुलदीप जुनेजा वार्ड पार्षद mic मेम्बर आकाश तिवारी जीके करकमलों से शुद्ध पेयजल व्यवस्था का शुभारंभ हुआ। उक्त कार्यक्रम में ज़ोन 4 के सम्मानित कमिश्नर व कार्यपालन अभियंता एवं पार्षद प्रकाश जगत जी भी शामिल हुए।
सार्वजनिक रूप से यह छत्तीसगढ़ का प्रथम अल्कालाईन वाटर वेंडिंग मशीन है। इसमें जर्मन टेक्नोलॉजी के द्वारा पानी को एल्कालाईन वाटर में कन्वर्ट किया जाता है जिससे पानी की पीएच वैल्यू बढ़ जाती है, और पानी में ऑक्सीजन लेवल बढ़ जाता है । एल्कालाईन वाटर पाचन के लिये बहुत लाभदायक बन जाता है।
आकाश तिवारी ने जनता के स्वास्थ्य के लिये लगातार प्रयासरत माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी सहृदय आभार व्यक्त किया, जिनके सकारात्मक प्रयासों से वार्ड को एक नई सौग़ात मि



